'बैग में बम है...', बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में धमकी मिलने से हड़कंप, कनाडाई मूल का यात्री गिरफ्तार

वाराणसी एयरपोर्ट पर बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया, जबकि एक मुंबई जाने वाली फ्लाइट में टायर फटने की वजह से देरी हुई.

Simran Sachdeva

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों के अनुसार, एक यात्री ने अधिकारियों को विमान में बम होने की सूचना दी थी. इस दावे के बाद, गहन जांच की गई, जिससे उड़ान में देरी हुई. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जांच एजेंसियों ने 3 घंटे की जांच के बाद फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति दी.

बम की धमकी से सुरक्षा चाक-चौबंद

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, बम की धमकी देने वाला व्यक्ति कनाडाई मूल का था. उसने फोन पर जानकारी दी थी कि फ्लाइट में एक बैग में बम है. इसके बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई और विमान की सुरक्षा जांच पूरी की गई. अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा जांच के दौरान किसी भी प्रकार का खतरनाक सामान नहीं मिला और फिर फ्लाइट को बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी गई.

मुंबई जाने वाली फ्लाइट में टायर फटने से हुई देरी

वहीं दूसरी ओर, एक मुंबई जाने वाली एक निजी फ्लाइट में टेकऑफ से पहले फ्लाइट के एक टायर में फटने की घटना सामने आई. इस घटना के बाद विमान को सुरक्षित रूप से बैंग लौटने के लिए निर्देशित किया गया और करीब 2 घंटे की देरी के बाद यात्रा फिर शुरू हुई. फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बताए गए हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि टायर की मरम्मत कर दी गई और यात्रा फिर से शुरू हो गई.

DGCA की नई एडवाइजरी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपनी एयरस्पेस बंद कर दी है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो रही है. इस पर डीजीसीए ने शनिवार को एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उड़ानों में यात्रियों को सूचना देने और इन-फ्लाइट सेवाओं को बेहतर बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

डीजीसीए ने खास तौर पर पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया है:

पूर्व-उड़ान यात्री संचार: एयरलाइंस को यात्रियों को रूट परिवर्तन और यात्रा समय में बदलाव की जानकारी देने के लिए चेक-इन, बोर्डिंग गेट अपडेट्स और एसएमएस/ईमेल अलर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है.

इन-फ्लाइट खानपान और आराम: विस्तारित यात्रा समय के मद्देनजर एयरलाइंस को पर्याप्त भोजन और पेय सेवाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है.

चिकित्सा तैयारियां: एयरलाइंस को यात्रियों की मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त चिकित्सा किट और प्राथमिक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

वैकल्पिक एयरड्रोम: अगर किसी तकनीकी कारण से विमान को बीच में उतरने की आवश्यकता हो, तो यात्रियों को पहले से सूचित किया जाएगा.

ग्राहक सेवा और सहायता: एयरलाइंस को संभावित देरी, मिस्ड कनेक्शन और अन्य असुविधाओं को संभालने के लिए पर्याप्त ग्राहक सेवा तैयार रखने को कहा गया है.

पाकिस्तान की एयरस्पेस बंदी के चलते फ्लाइट्स पर असर

पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद भारतीय एयरलाइनों के लिए लंबी यात्रा और रूट परिवर्तनों की स्थिति बन गई है. इंडिगो ने 27 अप्रैल से 7 मई तक अपने अलमाटी और ताशकंद के मार्गों की उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में समय में बदलाव किए गए हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag