Silver Price Crash: 4 दिन में 2 लाख रुपये तक टूटी चांदी, सोने के भाव में भी आई गिरावट

चांदी-सोने ने सभी की नींद उड़ा राखी थी. हालांकि 4 दिन के अंदर चांदी पूरी तरह से टूट गई है. चांदी के साथ-साथ सोने के दाम भी कम हुए हैं. आइए देखते हैं दोनों की ताजा कीमत क्या है.

Silver Price Crash: चांदी के भाव में हाल ही में भारी गिरावट देखने को मिली है. महज 4 दिनों में चांदी का दाम करीब 2 लाख रुपये प्रति किलो तक टूट गया. हाल ही में चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छूई थी, जहां एमसीएक्स पर इसका भाव 4 लाख रुपये से ज्यादा पहुंच गया था, लेकिन अचानक तेज बिकवाली शुरू हो गई. इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण मुनाफा वसूली, मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजार में कमजोर माहौल है. निवेशकों ने ऊंचे भाव पर मुनाफा कमाने के लिए बड़े पैमाने पर बिकवाली की, जिससे कीमतें तेजी से नीचे आईं. साथ ही सोने के दामों में भी गिरावट दर्ज हुई, जो चांदी पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है. वर्तमान में चांदी का भाव 2.5 लाख से 2.8 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है, जबकि कुछ सत्रों में यह और नीचे गया. सोने का भाव भी 1.4 लाख से 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. पिछले कुछ दिनों की यह गिरावट निवेशकों के लिए बड़ा झटका साबित हुई है, खासकर उन लोगों के लिए जो हाल में ऊंचे दाम पर खरीदारी की थी. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag