ट्रंप के भाषण के बाद क्रूड $105 के पार, एशियाई बाजारों में गिरावट, आज भारतीय बाजार कैसी होगी ओपनिंग?

ट्रंप के भाषण के बाद कच्चे तेल की कीमतें $105 के पार छलांग लगा चुकी हैं. ग्लोबल मार्केट में जोरदार तेजी है, लेकिन भारतीय बाजार के लिए GIFT Nifty फ्लैट ओपनिंग का संकेत दे रहा है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

ट्रंप के ईरान पर दिए गए भाषण ने आज 2 अप्रैल की सुबह ग्लोबल मार्केट को हिला दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध जल्द खत्म करने के संकेत तो दिए, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा की जिम्मेदारी दूसरे देशों पर डाल दी. इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया और $100 के नीचे गिरते तेल ने अचानक $105 का स्तर पार कर लिया.ट्रंप के सख्त रुख और तेल सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान ने निवेशकों में नई अनिश्चितता पैदा कर दी है. भारतीय शेयर बाजार आज मिले-जुले संकेतों के साथ खुल सकता है, जबकि ग्लोबल स्तर पर कुछ बाजारों में हरियाली नजर आ रही है.

ट्रंप का सख्त बयान

अपने राष्ट्र संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका को होर्मुज की खाड़ी के तेल की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने भारत और चीन जैसे तेल आयातक देशों से कहा कि वे खुद इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालें. ट्रंप ने आगे कहा कि जो देश युद्ध के कारण तेल नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, वे अमेरिका से तेल खरीद सकते हैं.ट्रंप ने कहा, "ईरान पस्त हो चुका है, हम बहुत जल्द अपना काम खत्म कर देंगे."

कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल

ट्रंप के भाषण से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिर रही थीं, लेकिन उनके सख्त तेवर ने बाजार को फिर डरा दिया.  ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) $99 के स्तर से अचानक 4.7% उछलकर $105.95 प्रति बैरल पर पहुंच गया.

WTI क्रूड भी 3% से ज्यादा बढ़कर $103.19 प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.  एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तेल की कीमतों में ऐसी उछाल बनी रह सकती है.

शेयर बाजारों पर ट्रंप स्पीच का असर

तेल महंगा होने के बावजूद युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद ने ग्लोबल शेयर बाजारों को सकारात्मक संकेत दिए हैं. अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट पर बुधवार को नैस्डैक 1.16% और डॉव जोन्स 0.48% की बढ़त के साथ बंद हुए.  एशियाई बाजारों में आज सुबह जापान का निक्केई 0.8% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.33% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. निवेशक अमेरिका के युद्ध से जल्द बाहर निकलने की उम्मीद जता रहे हैं.

आज भारतीय बाजार के लिए संकेत

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज मिला-जुला माहौल रह सकता है. GIFT Nifty सुबह 32 अंक की हल्की गिरावट के साथ 22,819 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो फ्लैट ओपनिंग का संकेत दे रहा है.  कल बुधवार को सेंसेक्स 1,186 अंक और निफ्टी 348 अंक की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे. विदेशी निवेशकों (FII) ने 8,072 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 7,019 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को संभाला.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो