तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम बेटी की बलि, बेटे की सलामती के लिए मां-तांत्रिक का क्रूर साजिश

झारखंड में तंत्र-मंत्र के नाम पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां तांत्रिक के चक्कर में आकर अपनी नाबालिग बेटी की बलि चढ़ा दी. तांत्रिक ने उसे लालच दिया कि कुंवारी लड़की की बलि देने से उसका बेटा हर बीमारी से हमेशा के लिए ठीक हो जाएगा.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

झारखंड में तंत्र-मंत्र के नाम पर एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक घटना सामने आई है. तांत्रिक के बहकावे में आकर एक मां ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी की बलि चढ़ा दी. पुलिस ने इस मामले में मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

हजारीबाग जिले के कुसुमभा गांव में नवरात्र की अष्टमी की रात हुई इस घटना ने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया है. पुलिस ने लड़की की मां, एक तांत्रिक महिला और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. तीनों पर बेटी की क्रूर हत्या का आरोप है.

13 साल की बच्ची की क्रूर बलि

हजारीबाग पुलिस के अनुसार, 24 मार्च की रात यानी नवरात्र की अष्टमी को जब पूरा गांव राम नवमी के जुलूस में शामिल था, उसी दौरान शांति देवी के घर पर 13 वर्षीय लड़की का गला घोंटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में लड़की की 35 वर्षीय मां रेशमी देवी, 55 वर्षीय तांत्रिक शांति देवी और 40 वर्षीय भीम राम को गिरफ्तार किया है.

तांत्रिक का डरावना निर्देश

हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रेशमी देवी अपने सबसे छोटे बेटे की मानसिक और शारीरिक बीमारियों के इलाज के लिए अक्सर तांत्रिक के पास जाती थीं. तांत्रिक शांति देवी ने मां को बताया कि बेटे को सभी बीमारियों से ठीक करने के लिए एक कुंवारी लड़की की बलि देनी होगी. इसी के चलते रेशमी देवी ने अपनी बेटी की बलि चढ़ाने का फैसला कर लिया.

अनुष्ठान के दौरान हुई क्रूरता

पुलिस के मुताबिक, तांत्रिक शांति देवी ने लड़की के गुप्तांगों में लकड़ी की छड़ी डाल दी, जबकि भीम राम ने अनुष्ठान के लिए खून निकालने के मकसद से उसके सिर पर वार किया. इसके बाद लड़की की मां और भीम राम ने मिलकर उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद तीनों ने शव को गांव के बगीचे में दफना दिया.

रेप का झूठा दावा, पोस्टमार्टम में खुलासा

तीनों आरोपियों ने शुरुआत में रेप का दावा कर जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट में इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई. एसपी ने बताया कि भीम राम पर पहले भी अपनी भाभी और एक अन्य व्यक्ति की हत्या का आरोप है.

झारखंड हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान

झारखंड हाई कोर्ट ने इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की डिवीजन बेंच ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह कार्रवाई की.

शहत 12 घंटे के लिए बंद

घटना के विरोध में विपक्षी पार्टी भाजपा ने सोमवार को हजारीबाग में 12 घंटे का बंद रखा. इससे पहले लड़की की मां ने दावा किया था कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया था और बाद में गांव के खेत में उसका शव मिला.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो