दिल्ली से करारी हार के बाद LSG कैंप में तूफान... कप्तान ऋषभ पंत पर भड़के संजीव गोयनका, बहस का वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी शिकस्त मिली. पावरप्ले में चार विकेट गंवाने के बाद दिल्ली की जबरदस्त वापसी हुई.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली को जीत के लिए 142 रनों का लक्ष्य दिया, जो नाकाफी साबित हुआ.मैच की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद खराब रही और टीम सिर्फ 26 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा बैठी थी. लेकिन इसी मुश्किल स्थिति में समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. दोनों बल्लेबाजों ने 119 रनों की नाबाद साझेदारी खेलकर दिल्ली को आसानी से जीत दिला दी.

समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स का कमाल

‘इम्पैक्ट सब’ समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए. दोनों ने मिलकर लक्ष्य को सिर्फ 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से जीत दिलाई.

मैच के बाद मैदान पर दिखा तनाव

मैच खत्म होते ही लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर मैदान पर गहन चर्चा करते नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गोयनका दोनों से बात करते दिखे, जबकि ऋषभ पंत भी अपनी बात रखते नजर आए. इस चर्चा ने फैन्स के बीच कई अटकलों को जन्म दे दिया है.

गेंदबाजी की शुरुआत 

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी की शुरुआत बेहद मजबूत रही. मोहम्मद शमी ने अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर दिया. इसके बाद मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने भी विकेट लेकर दिल्ली को बुरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. लेकिन बाद में लखनऊ के गेंदबाज मैच पर अपनी पकड़ नहीं बना सके, जो टीम की हार की मुख्य वजह बन गई.

दिल्ली के लिए 26/4 से वापसी बड़ा मोमेंट

26 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद मैच दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से निकलता दिख रहा था, लेकिन समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की साझेदारी ने सब बदल दिया. यह जीत दिल्ली के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह हार कई सवाल खड़े कर गई है.

आगे के मुकाबले

दिल्ली कैपिटल्स अब अपना अगला मैच 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो