ट्रंप की स्पीच से ठीक पहले वेंस ने पाकिस्तान को किया कॉल, ईरान को दिया सख्त अल्टीमेटम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को सख्त अल्टीमेटम दे दिया. उसी दिन उन्होंने पूरे देश को संबोधित भी किया. हैरानी की बात यह है कि ठीक एक दिन पहले मंगलवार को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान से खास बातचीत की थी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

अमेरिका ने ईरान युद्ध को लेकर नया कदम उठाते हुए पाकिस्तान के रास्ते तेहरान को सख्त संदेश भेजा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को पाकिस्तानी मध्यस्थों से बातचीत की और ईरान को अमेरिकी मांगों को मानने के लिए अल्टीमेटम देने का काम किया.

ट्रंप ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान पर दबाव बनाए रखने का संकेत दिया था. अब खुलासा हुआ है कि इससे एक दिन पहले ही वेंस ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को यह साफ संदेश पहुंचाया कि अमेरिका अब और इंतजार नहीं करेगा.

ट्रंप के निर्देश पर वेंस ने पाकिस्तान से की बात

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तानी मध्यस्थों से ईरान युद्ध को लेकर निजी बातचीत की. सूत्रों ने बताया कि ट्रंप के निर्देश पर वेंस ने संकेत दिए कि अगर ईरान कुछ प्रमुख अमेरिकी मांगें पूरी कर देता है तो राष्ट्रपति सीजफायर के लिए तैयार हैं.

वेंस सख्त संदेश

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वेंस ने पाकिस्तानी मध्यस्थों को ‘सख्त संदेश’ भी दिया. उन्होंने कहा कि ट्रंप अब और देरी बर्दाश्त नहीं करेंगे. जब तक तेहरान डील के लिए तैयार नहीं हो जाता, तब तक उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर अमेरिकी दबाव जारी रहेगा.

वेंस की भूमिका बढ़ती जा रही है

ई.रान युद्ध को समाप्त कराने में जेडी वेंस को अहम भूमिका निभाते देखा जा रहा है. अमेरिकी पक्ष से बातचीत में वेंस के अलावा विदेश मंत्री मार्को रूबियो, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल हैं.  विशेष रूप से जेडी वेंस को 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में संभावित उम्मीदवार के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिससे उनकी यह सक्रिय भूमिका और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो