भारत-अमेरिका ट्रेड डील से चीन-पाक को झटका! शुल्क घटाकर 18%

अमेरिका ने भारत के साथ नए व्यापार समझौते के तहत भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया, जिससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ एक अहम व्यापार समझौते की घोषणा की है, जिसके तहत भारतीय उत्पादों पर लगने वाला अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इससे पहले भारत पर 25 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क और रूस से तेल खरीदने को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था, जिसे अब कम कर दिया गया है. इस फैसले को भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. नई दर के बाद भारत को एशिया के कई देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति मिलेगी, क्योंकि अब भारत पर बांग्लादेश, वियतनाम, पाकिस्तान और थाईलैंड जैसे देशों से कम या बराबर शुल्क है. हालांकि कुछ विकसित देशों पर टैरिफ इससे भी कम है, फिर भी 18 प्रतिशत की दर भारत को अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के काफी करीब ले आती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag