ट्रंप का ईरान पर हमले का प्लान हुआ फाइनल, पेंटागन की सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

मिडिल ईस्ट इन दिनों फिर से युद्ध की आग के कगार पर खड़ा है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है, जहां बड़े स्तर के संघर्ष की आशंका हर घंटे गहराती जा रही है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai



Iran Vs USA War Update: मिडिल ईस्ट एक बार फिर युद्ध की कगार पर खड़ा नजर आ रहा है. जहां अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की आशंकाएं तेजी से बढ़ रही हैं. पेंटागन में दोनों देशों के बीच हुई गोपनीय मीटिंग ने सस्पेंस को और गहरा कर दिया है, जिसमें मुख्य चर्चा ईरान पर केंद्रित रही. यह मीटिंग ठीक उसी समय हुई जब ईरान ने सख्त चेतावनी जारी की कि अमेरिका का कोई भी हमला क्षेत्रीय स्तर पर बड़े युद्ध में बदल जाएगा. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले शुक्रवार को अमेरिकी जनरल डैन केन और इजरायली चीफ ऑफ स्टाफ आयल जमीर के बीच पेंटागन में बंद कमरे में यह वार्ता हुई. जमीर की वापसी के बाद PM बेंजामिन नेतन्याहू ने तुरंत सुरक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग कीं. इजरायली मीडिया का दावा है कि अमेरिका अब ईरान पर हमले को गंभीरता से देख रहा है, जबकि पहले सऊदी अरब और यूएई ने ट्रंप को रोका था. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को कहा कि ईरान युद्ध नहीं शुरू करेगा, लेकिन ईरानी जनता उन लोगों को करारा जवाब देगी, जो उस पर हमला करने या परेशान करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिकियों को यह समझ लेना चाहिए कि अगर युद्ध छेड़ा गया, तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag