कश्मीर घाटी में 14 लोकल आतंकी एक्टिव, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी की लिस्ट

कश्मीर घाटी में सुरक्षा एजेंसियों ने 14 स्थानीय आतंकियों की लिस्ट जारी की है, जो फिलहाल सक्रिय हैं। यह जानकारी पहलगाम हमले के बाद खूफिया सूत्रों से मिली. इसमें स्थानीय आतंकवादियों की भूमिका भी सामने आई है. सुरक्षा स्थिति में बढ़ी सतर्कता.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है. इस हमले में 26 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हो गए. मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे जो घूमने आए थे. हमला उस जगह हुआ जिसे लोग ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ बैसरन कहते हैं. यह इलाका कश्मीर के दक्षिण भाग में बहुत मशहूर पर्यटक स्थल है.

घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह खुद कश्मीर पहुंचे और सेना-पुलिस के अधिकारियों से बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जो लोग इसके पीछे हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलेगी.

घाटी में 14 लोकल आतंकी ऐक्टिव

अब इस हमले के बाद घाटी में मौजूद लोकल आतंकवादियों की एक लिस्ट जारी कर दी गई है. इसके मुताबिक कश्मीर में कुल 14 लोकल आतंकी एक्टिव हैं:

  • सोपोर में लश्कर का 1 आतंकी
  • अवंतीपोरा में जैश का 1 आतंकी
  • पुलवामा में लश्कर और जैश के 2-2 आतंकी
  • शोपियां में हिजबुल का 1 और लश्कर के 4 आतंकी
  • अनंतनाग में हिजबुल के 2 आतंकी
  • कुलगाम में लश्कर का 1 आतंकी

अब इन आतंकियों के खिलाफ तेज ऑपरेशन शुरू हो चुका है. सुरक्षा बल उनकी तलाश में लगे हैं और जल्द ही इनकी गिरफ्तारी या एनकाउंटर की उम्मीद है.

हमलावरों के स्केच जारी

हमले के बाद चश्मदीदों (गवाहों) की मदद से हमलावरों के चेहरों के स्केच तैयार किए गए हैं. इन तीन आतंकियों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम रखा गया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो