AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, NCP, TMC और CPI को झटका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी सफलता मिली है। क्योंकि भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है।

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
  • AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, NCP से छिना स्टेटस
  • आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी कामयाबी, 'AAP' को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी सफलता मिली है। क्योंकि भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में अपनी मान्यता की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने पोल पैनल के नए फैसलों में अपनी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खो दिया है। 

AAP को क्यों मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा?

चुनाव आयोग ने बताया कि आम आदमी पार्टी को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू जारी रहेगा। इस पर चुनाव आयोग ने मुहर लगा दी है। इसे लेकर AAP की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ट्वीट कर कहा, सिर्फ 10 साल में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने वो कर दिखाया जो बड़ी पार्टियों को करने में दशकों लग गए। हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जिसने इस पार्टी के लिए खून पसीना बहाया, सत्ता की लाठियों, आंसू गैस और पानी की बौछारों का सामना किया, उन सबको सलाम। इस नये आगाज के लिए सबको बधाई।

राष्ट्रीय स्थिति वाले राजनीतिक दलों की लिस्ट-

1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 
2. कांग्रेस
3. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)
4. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 
5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
6. आम आदमी पार्टी (आप)

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो