Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान बुधवार रात भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई घायल हो गए. इस हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर घटना को ''अव्यवस्थाजन्य हादसा'' बताते हुए सरकार से 5 अहम अपीलें की हैं.
अखिलेश यादव की 5 अपीलें:-
श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील
आपको बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे शांतिपूर्वक तीर्थयात्रा पूरी करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. साथ ही उन्होंने सरकार से श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन-पानी और अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की मांग की.
अखाड़ों के स्नान को लेकर असमंजस
वहीं आपको बता दें कि भगदड़ के बाद अखाड़ों के स्नान पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने पहले कहा था कि स्नान रद्द कर दिया गया है, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि सरकार से बातचीत जारी है और स्नान किया जाएगा.
कुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
इसके अलावा आपको बता दें कि महाकुंभ के दौरान स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु संगम घाट पर पहुंच रहे हैं. मौनी अमावस्या से एक दिन पहले, मंगलवार रात 8 बजे तक 4.83 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे. इससे पहले मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. First Updated : Wednesday, 29 January 2025