Air India Flight: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे विमान के इंजन में आई खराबी के कारण रूस डायवर्ट

एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि 'दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को एयर इंडिया के एक विमान को इंजन में खराबी के कारण रूस के मगदान की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट रूस में सुरक्षित उतरी.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान को रूस डायवर्ट कर दिया गया है। इसका कारण विमान के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी बताई जा रही है। विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य मौजूद थे। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि 'दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को एयर इंडिया के एक विमान को इंजन में खराबी के कारण रूस के मगदान की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट रूस में सुरक्षित लैंड कर चुकी है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि "दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI173 में इसके एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। 216 यात्रियों और 16 चालक दल के साथ उड़ान को डायवर्ट किया गया और रूस के मगदान हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। यात्रियों को जमीन पर सभी सहायता प्रदान की जा रही है और जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक विकल्प प्रदान किए जाएंगे। विमान की जमीन पर अनिवार्य जांच चल रही है।"

उन्होंने कहा कि यात्रियों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है और जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक विकल्प प्रदान किए जाएंगे। विमान की ग्राउंड पर अनिवार्य जांच चल रही है। हाल ही में फ्लाइट्स में खराबी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

calender
06 June 2023, 06:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो