सेंगोल विवाद पर अमित शाह का तंज, कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है

सेंगोल विवाद पर अमित शाह का तंज, कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है पंडित नेहरू को तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में एक पवित्र सेंगोल दिया गया था, लेकिन इसे चलने की छड़ी के रूप में एक संग्रहालय में भेज दिया गया था

calender

कांग्रेस समेत करीब 21 विपक्षी राजनीतिक दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समरोह का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर और उसमें रखे जाने वाले सेंगोल पर हुए विवाद के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, "कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? पंडित नेहरू को तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में एक पवित्र 'सेंगोल' दिया गया था। लेकिन इसे 'चलने की छड़ी' के रूप में एक संग्रहालय में भेज दिया गया था।"

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा, "अब कांग्रेस ने एक और शर्मनाक अपमान किया है। एक पवित्र शैव मठ, थिरुवदुथुराई अधीनम ने स्वयं भारत की स्वतंत्रता के समय सेंगोल के महत्व के बारे में बात की थी। कांग्रेस अधीनम के इतिहास को झूठा बता रही है! कांग्रेस को अपने व्यवहार पर विचार करने की जरूरत है।"

दरअसल, 28 मई को देश की नई संसद भवन का उद्घाटन होना है जिसके लिए स्पीकर महोदय ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। सारा विवाद और हंगामा इसी बात का है की मोदी नई संसद का उद्घाटन क्यों कर रहे हैं। विपक्ष कह रहा है की उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के हाथों न होकर राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए।

First Updated : Friday, 26 May 2023