पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान एक और किसान की मौत हो गई है। किसान की हृदयाघात से मृत्यु हो गई। किसान का नाम प्रगट सिंह है जो अमृतसर के कक्कड़ गांव का निवासी था। किसान के पास 2 एकड़ जमीन थी। वह दो बच्चों का पिता था।
एक साल होने जा रहा पूरा
पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन-2 को 13 फरवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में दोनों मोर्चों पर किसानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही किसान नेता 11 से 13 फरवरी तक होने वाली तीन किसान महापंचायतों को सफल बनाने के लिए पूरी रणनीति बनाने में जुटे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल का आमरण अनशन आज (शुक्रवार) 66वें दिन में प्रवेश कर गया है।
डल्लेवाल का शरीर हुआ कमजोर
हालांकि, भूख हड़ताल के कारण डल्लेवाल का शरीर कमजोर हो गया है। इसके कारण उसे बुखार हो गया है और वह थोड़ी सी भी हरकत बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। इस बीच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। हालांकि, उपवास के कारण डल्लेवाल का शरीर कमजोर हो गया है। इसके कारण उसे बुखार हो गया है और वह थोड़ी सी भी हरकत बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। First Updated : Friday, 31 January 2025