ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा, बरगढ़ में मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतरीं

ओडिशा में एक बार फिर एक से एक और ट्रेन के पटरी से उतर जाने की खबर है। यह घटना राज्य के बरगढ़ जिले में सोमवार की सुबह हुई है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अनुसार जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से..

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

ओडिशा में एक बार फिर एक और ट्रेन के पटरी से उतर जाने की खबर सामने आई हैं। यह घटना राज्य के बरगढ़ जिले में सोमवार की सुबह हुई है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अनुसार जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं, यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जा रहा है।
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो