Vidhan Sabha election result 2023 : बीजेपी ने 4 राज्यों में उतारे थे 21 सांसद, कौन कहां से हारा-जीता यहां देखें पूरी लिस्ट

Assembly election result 2023: बीजेपी ने कल चार राज्यों में से तीन राज्यों में जीत हासिल की, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

Pankaj Soni
Pankaj Soni

Vidhan sabha election result 2023: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नजीते सामने आने पर बीजेपी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत हासिल की. एक राज्य तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत हासिल की है. इन चुनावों में बीजेपी ने इस बार नई रणनीति के तहत लोकसभा सांसदों को मैदान में उतारा था. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, रेणुका सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते समेत 21 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा गया था. 

बीजेपी के इन 21 सांसदों में से राजस्थान में और मध्य प्रदेश में 7 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था, जबकि छत्तीसगढ़ में 4 और तेलंगाना में 3 सांसदों को विधानसभा चुनाव में टिकट देकर मैदान में उतारा था. इन 21 में 12 सासंद जीत चुके हैं और 9 को हार का सामना करना पड़ा है.  कौन कहां से हारा और जीता देखते हैं पूरी लिस्ट...

छत्तीसगढ़- 4 सांसद (3 जीते, 1 हारा) 
सांसद का नाम- विजय बघेल लोकसभा सीट- दुर्ग
विधानसभा सीट- पाटन
नतीजा- हारे 

सांसद का नाम- रेणुका सिंह 
लोकसभा सीट- सरगुजा 
विधानसभा सीट- भरतपुर सोनहट 
नतीजा- जीती 

सांसद का नाम- गोमती साय
लोकसभा सीट- जशपुर
विधानसभा सीट- पत्थलगांव
नतीजा- जीती

सांसद का नाम- अरुण साव 
लोकसभा सीट- बिलासपुर 
विधानसभा सीट- लोरमी 
नतीजा- जीते 

तेलंगाना- 3 सांसद (तीनों हारे) 
सांसद का नाम- बंदी संजय कुमार
लोकसभा सीट- करीमनगर 
विधानसभा सीट- करीमनगर 
नतीजा- हारे 

सांसद का नाम- धर्मपुरी अरविंद
लोकसभा सीट- निजामाबाद 
विधानसभा सीट- कोरात्ला 
नतीजा- हारे

सांसद का नाम- सोयम बाबू 
लोकसभा सीट- आदिलाबाद 
विधानसभा सीट- बोथ 
नतीजा हारे

 

मध्य प्रदेश- 7 (5 जीते, 2 हारे)
सांसद का नाम- नरेंद्र तोमर
विधानसभा सीट- दिमनी 
नतीजा- जीते 

सांसद का नाम- प्रह्लाद सिंह पटेल
विधानसभा सीट- नरसिंहपुर 
नतीजा- जीते 

सांसद का नाम- फग्गन सिंह कुलस्ते 
विधानसभा सीट- निवास 
नतीजा- हारे 

सांसद का नाम- गणेश सिंह
विधानसभा सीट- सतना 
नतीजा- हारे 

सांसद का नाम- राकेश सिंह
विधानसभा सीट- जबलपुर
नतीजा- जीते

सांसद का नाम- राव उदय सिंह 
विधानसभा सीट- गाडरवाड़ा 
नतीजा- जीते 

सांसद का नाम- रीति पाठक 
विधानसभा सीट- सीधी 
नतीजा-जीतीं 


राजस्थान- 7 (4 जीते , तीन हारे) 
सांसद का नाम- देवाजी पटेल 
विधानसभा सीट- सांचौर 
नतीजा- हारे

सांसद नाम- नरेंद्र खींचड़ 
विधानसभा सीट- मंडावा 
नतीजा- हारे 

सांसद नाम- किरोड़ीलाल मीणा 
विधानसभा सीट- सवाई माधोपुर 
नतीजा- जीते 

सांसद का नाम- भागीरथ चौधरी 
विधानसभा सीट- किशनगढ़ 
नतीजा- हारे 

सांसद का नाम- दीया कुमारी 
विधानसभा सीट- विद्यानगर
नतीजा- जीती 

सांसद का नाम- बाबा बालकनाथ 
विधानसभा सीट- तिजारा 
नतीजा- जीते 

सांसद का नाम- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 
विधानसभा सीट- झोटवाड़ा 
नतीजा- जीते

calender
04 December 2023, 10:45 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो