Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या

गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या

Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। अतीक को गोली मारने वाले बदमाश मीडियाकर्मी बन कर आए थे। पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाने के बाद हमलावरों ने सरेंडर भी कर दिया। 

गोलियां लगने पर अतीक और अशरफ ललूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद हड़कंप मच गया। दोनों को आनन-फानन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मौके से 2 पिस्टल और 6 खोखे मिले हैं। घटना की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि उमेश पाल अपहरण कांड में MPMLA कोर्ट ने अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक अहमद पर 101 मुकदमे दर्ज थे।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए कहा कि पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है। अतीक और अशरफ पुलिस की कस्टडी में थे। पुलिस टीम ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर आज कई जगहों पर छापेमारी की थी।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं। 

बता दें कि इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मारा गया था, इसके साथ यूपी एसटीएफ ने शूटर गुलाम को भी मार गिराया था।

calender
15 April 2023, 10:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो