मुंबई में ऑटो ड्राइवर ने 20 वर्षीय लड़की से किया रेप, प्राइवेट पार्ट में मिले ब्लेड और पत्थर...हैरान कर देगी ये सच्चाई

मुंबई के वनराई इलाके में 20 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसके साथ रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, जब पुलिस ने इस मामले को लेकर लड़की से पूछताछ की और गहराई से जांच-पड़ताल की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

श की आर्थिक राजधानी मुंबई में 20 वर्षीय लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. वनराई इलाके में एक लड़की के साथ ऑटो रिक्शा चालक ने रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित लड़की मुंबई के राम मंदिर स्टेशन के परिसर में बेहोशी की हालत में मिली थी. लड़की के प्राइवेट पार्ट में सीजेरियन ब्लेड के साथ कुछ पत्थर के टुकड़े मिले थे. जिन्हें डॉक्टर ने इलाज के दौरान निकाला.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात को राम मंदिर स्टेशन के पूर्व में एक बेहोशी की हालत में युवती पुलिस को मिली थी, जिसके बाद उसे केईएम अस्पताल में एडमिट कराया गया. पीड़ित लड़की अपने माता पिता के साथ पालघर जिला के नालासोपारा इलाके में रहती है. वनराई पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. 

पूरी रात ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर के साथ घूमती रही लड़की

जब पुलिस ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को हिरासत में लेकर शुरुआती पूछताछ की तो इसमें अलग ही बात सामने आई. पुलिस के अनुसार युवती और ऑटो-रिक्शा चालक एक साथ अर्नाला बीच पर गए थे, जो कि लड़की के घर से करीब 12 किलोमीटर दूर है. उन्होंने वहां रात बिताने की योजना बनाई लेकिन उनके पास वैध पहचान पत्र नहीं होने से वे किसी होटल में कमरा नहीं ले पाए. तक उन्‍होंने समुद्र तट पर रात बिताई. पुलिस का मानना है कि इसी समय लड़की के साथ ऑटो ड्राइवर ने यौन उत्पीड़न किया.

लड़की ने प्राइवेट पार्ट में डाला ब्लेड, पत्थर

पीड़ित लड़की के होश में आने के बाद लड़की से पूछताछ की गई, जिसमें पता लगा कि युवती गलत बयान कर पुलिस को भरमाने की कोशिश कर रही थी. पुलिस ने बताया कि लड़की ने प्राइवेट पार्ट में खुद ब्लेड डाला था. पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की के बयान पर जब उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की तब जाकर पता चला कि पुलिस को गुमराह किया जा रहा है. लड़की ने माता - पिता की डांट और मार से बचने के लिए यह पूरा प्रपंच रचा था.

मानसिक स्थिति नहीं है ठीक

सूत्रों से पता चला कि युवती अपने परिवार के साथ मुंबई महानगर क्षेत्र के अंतर्गत नालासोपारा में रहती है. वह रात बाहर बिताने और रेप होने के बाद इतना डर गई कि घर वापस नहीं लौटना चाह रही थी. इसके बाद उसने एक सर्जिकल चाकू खरीदा और उसे अपनी प्राइवेट पार्ट में डाल लिया.

पहले तो युवती ने पुलिस को बताया था कि वह अनाथ और अपने चाचा के साथ वाराणसी में रहती थी. उसी समय वे मुंबई आए थे. वहीं लड़की के पिता ने बताया है कि वे इससे पहले अपनी बेटी के साथ हुए रेप के 2 मामले निर्मल नगर और शिवाजी नगर मे दर्ज करवा चुके हैं. पुलिस को लगता है कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

क्या बोला युवती का परिवार?

पीड़िता की बहन के अनुसार वो मुंबई से सटे नालासोपारा में रहती है. हालांकि एक ऑटो ड्राइवर ने कथित तौर पर पीड़िता का रेप किया. ऑटो ड्राइवर पीड़िता को ऑटो रिक्शा में बिठाकर पालघर के वसई बीच पर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag