Bareilly Violence: 'I Love Muhammad' विवाद पर भड़के ओवैसी

Bareilly Violence: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि इस देश में अजीब हाल है. यहां 'आई लव मोदी' कहना ठीक, लेकिन 'I Love Muhammad' कहना गलत? मैं मुसलमान हूं, क्योंकि मेरे नबी हैं. हिंसा का समर्थन नहीं, पर नबी का पोस्टर लगाने में क्या दिक्कत है?

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

 

Bareilly Violence: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बरेली में 'I Love Muhammad' पोस्टर विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस देश में कोई 'आई लव मोदी' तो कह सकता है लेकिन 'आई लव मुहम्मद' कहना आसान नहीं है. ओवैसी ने सवाल उठाया कि 'I Love Muhammad' कहने पर लोगों को बुरा क्यों लगता है साथ ही लोगों से अपील की कि वे इस मुद्दे को अपने हाथ में न लें. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पुलिस सिर्फ सरकार के लिए ही जवाबदेह है? ओवैसी ने यह भी कहा कि पैगंबर मोहम्मद के अलावा किसी का नाम मोहम्मद नहीं रखा गया और अगर उनके पोस्टर लगाए जाएं तो उनका सम्मान करना चाहिए. बरेली में इस विवाद को लेकर जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शन हुए जिसमें पथराव, पुलिसकर्मियों के घायल होने और लाठीचार्ज की घटनाएं हुईं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो