Bharat Ratna 2024: नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह समेत चार हस्तियों को मिला भारत रत्न,राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Bharat Ratna 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को चार व्यक्तियों को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया. देखिए कौन हैं वो चार लोग.

JBT Desk
JBT Desk

Bharat Ratna 2024: आज  राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न दिए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कुल चार लोगों को इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया. भारत रत्न पाने वालों में भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को मिला. इसके अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को इस सम्मान से नवाजा गया. इस प्रोग्राम का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव(मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया. यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया

किसको मिला सर्वोच्च सम्मान 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार शख्सियतों को जिसमें समाजवादी आइकन चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन भारत रत्न प्रदान किया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह, नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, कर्पूरी ठाकुर के बेटे राम नाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने पुरस्कार लिया. 

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे राम नाथ ठाकुर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं, भारत सरकार ने उनके काम को स्वीकार किया और उन्हें यह सम्मान दिया. मैं पूरे देश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं."

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए. सरकार ने इस साल पांच भारत रत्न पुरस्कारों का ऐलान किया था, जिसमें भाजपा के नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल हैं. 

calender
30 March 2024, 11:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो