एक बार फिर हारने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी प्रशांत किशोर की पार्टी! बीजेपी के गढ़ में घुसने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव में 238 सीटें लड़कर सभी सीटें हारने के बाद एक बार प्रशांत किशोर की पार्टी ने चुनावी मैदान में उतरने का मन बनाया है। जन सुराज पार्टी पटना की बांकीपुर सीट पर बीजेपी से दो-दो हाथ करने को बेताब है, यह जानते हुए कि बांकीपुर सीट बीजेपी का गढ़ है।

calender

पटना : अपने आप को चुनावी चाणक्य मानने वाले जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर की पार्टी एक बार फिर दमखम के साथ उपचुनाव में उतर रही है। इसके लिए पार्टी पूरी तैयारी कर रही है। 238 विधान सभा सीटों वाली बिहार विधान सभा के चुनाव में सभी सीटों पर प्रशांत किशोर ने पार्टी कैंडिडेट खड़े किए थे, लेकिन दूसरी पार्टियों को सत्ता दिलाने वाले प्रशांत किशोर एक भी सीट जीत नहीं पाए। पीके अब पटना की बांकीपुर सीट पर ताल ठोकने के लिए पूरी तरह से अपनी तैयारी में जुटे हुए है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्य सभा जाने के बाद यह सीट खाली हो गई है और इसी साल पर इस पर उपचुनाव होने है, अपने दावों से मुंह के खाए प्रशांत किशोर ने एक बार फिर जोरदार दावा कियाहै कि वह इस उपचुनाव में बीजेपी के गढ़ में घुसकर हराएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत ने ऐसे ही बड़े बड़े दावे किए थे लेकिन जब नतीजे आए तो उनका और उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट जीरो था। 

पीके के दावे में कितना दम 

जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर मंगलवार को यह दावा पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। बड़बोले पीके ने फिर उसी पर लाइन पर ताल ठोंक रहे हैं जिस पर वो विधानसभा चुनाव में ठोक रहे थे उन्होंने कहा कि बीजेपी को सीधी चुनौती सिर्फ उनकी पार्टी ही दे सकती है। हैरानी की बात यह है कि वो खुद बोल रहे हैं कि इस पर सीट पर बीते 40-45 सालों से एक ही परिवार जीतता रहा है। पीके जानते हैं कि इस सीट पर आरजेडी भी जीत नहीं पा सकी है। आरजेडी और कांग्रेस को यहां कई बार हार का सामना करना पड़ा है, फिर वह कह रहे हैं कि बीजेपी के गढ़ में घुसकर हराएंगे। 
  
क्यों बीजेपी का गढ़ है बांकीपुर सीट ?

पटना की बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार पांच बार के विधायक रहे। 2008 के परिसीमन से पहले इस सीट का नाम पटना पश्चिम था। नितिन नवीन से पहले उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी लगातार चार बार यहां जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसीलिए बांकीपुर सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। 

बांकीपुर सीट से जमानत जब्त हुई थी जन सुराज कैंडिडेट की 

2025 के विधानसभा चुनवा में नितिन नवीन ने आरजेडी की रेखा कुमारी को 51 हजार वोटों के अंतर से हराया था। इन चुनाव में जन सुराज पार्टी ने वंदना कुमारी को प्रत्याशी बनाया था जिन्हें सिर्फ 7717 वोट मिले थे। उनकी जमानत जब्त हो गई थी। नितिन नवीन ने राज्य सभा सांसद बनने के बाद मार्च में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब यहां उपचुनाव होने हैं। नियमों के अनुसार खाली सीट पर 6 महीने में चुनाव कराने होते हैं।  First Updated : Wednesday, 27 May 2026

Topics :