लोकतंत्र खतरे में.. संविधान के साथ हो रही छेड़छाड़:तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा, लोकतंत्र खतरे में हैं..संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। काम के नाम पर कुछ नहीं किया गया। बाते कही जाती थी कि 2 करोड़ लोगों को हर साल रोजगार दिया जाएगा

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • लोकतंत्र खतरे में.. संविधान के साथ हो रही छेड़छाड़: तेजस्वी

Tejashwi Yadav: आरजेडी के अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजधानी पटना में गुरुवार को बुनकर अंसारी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा मेरे पिता जी ने आडवाणी जी का रथ रोका था और वो मोदी जी का रथ रोकेगें।

तेजस्वी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है और संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा की इस सरकार में कहा गया था कि 2 करोड़ लोगों को हर साल रोजगार दिया जाएगा, ₹15 लाख सभी के खाते में डाले जाएंगे, इस स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी और किसानों की आय  दोगुनी की जाएगी लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हम जनता के हित के लिए लड़ते हैं और जब हम सरकार से सवाल करते हैं कि  आपने अब तक क्या किया। तो बीजेपी हिंदू, मुसलमान, मस्जिद, मंदिर की बात करने लगती है। तेजस्वी यादव ने पटना में अपने भाषण के दौरान भाजपा को खूब खरी खोटी सुनाई और प्रधानमंत्री समेत पूरी सरकार को घेरने का हर संभव प्रयास किया।

तेजस्वी यादव ने सभी को एक साथ आने के लिए कहा और बोले की अगर हम सभी एक साथ हो गए तो मोदी जी हों या और कोई वो टिकने वाला नहीं है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो