ED द्वारा राबड़ी देवी से पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव- मेरे खिलाफ हो रही साजिश, चार्जशीट से जोड़ा जा सकता है नाम

ED द्वारा राबड़ी देवी से पूछताछ पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 'इसमें आश्चर्य वाली क्या बात है। कर्नाटक चुनाव खत्म हो चुका है। भाजपा के लोग 2024(चुनाव) को लेकर सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

ED द्वारा राबड़ी देवी से पूछताछ पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 'इसमें आश्चर्य वाली क्या बात है। कर्नाटक चुनाव खत्म हो चुका है। भाजपा के लोग 2024(चुनाव) को लेकर सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं। उसी को लेकर ये लोग कार्रवाई कर रहे हैं। अभी मेरा चार्जशीट में नाम नहीं है लेकिन हो सकता है सप्लीमेंट्री चार्जशीट कर दें और उसमें मेरा भी नाम जोड़ दें तो इसमें घबराने वाली बात नहीं है।

बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि 'पहले भी किया तो क्या हुआ है। जनता सब देख रही है। इस बार महागठबंधन की सरकार बनी, तभी से पता थी कि अब भाजपा शांत नहीं बैठेगी। अब तक एजेंसियों ने कितनी बार कार्रवाई की। इसका रिकॉर्ड एजेंसियों के पास भी नहीं होगा। लेकिन उन्हें आज तक कुछ मिला क्या?

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag