BJP ने किया बड़ा बदलाव, झारखंड में बाबूलाल मरांडी, पंजाब में सुनील जाखड़, तेलंगाना में किशन रेड्डी और आंध्र में डी पुरंदेश्वरी होंगे प्रदेश अध्यक्ष

BJP State President: भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदले है. झारखंड में बाबूलाल मरांडी, पंजाब में सुनील जाखड़, तेलंगाना में किशन रेड्डी और आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी को राज्य की कमान दी गई है.

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

BJP State President: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है. भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनावों की तैयारी में भी जुटी हुई है. इसी को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए है. 

भारतीय जनता पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जी किशन रेड्डी को तेलंगाना, डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश और सुनील जाखड़ को पंजाब में बीजेपी पार्टी की कमान दी गई है. 

इसके अलावा आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया. वहीं एटाला राजेंद्र को तेलंगाना राज्य में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag