Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर BJP कार्यकर्ताओं का हमला, कांग्रेस ने असम सरकार पर लगाएं ये गंभीर आरोप
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है. यह यात्रा मणिपुर की राजधानी से शुरू होकर नागालैडं होते हुए असम जा पहुंची है.

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है. यह यात्रा मणिपुर की राजधानी से शुरू होकर नागालैडं होते हुए असम जा पहुंची है. इस बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के जमुगुड़ी में भाजपा समर्थकों ने हमला कर दिया है. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने आगमन से पहले उनके रुप पर भाजपा कार्यकर्ता मार्च निकाल रहे थे. तभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कुछ गाड़ियां उस इलाके से गुजर रही थी.
कांग्रेस पार्टी ने असम सरकार पर आरोप लगााते हुए अपने अधिकारिक (X) पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान BJP के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया. BJP के गुंडों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं. इन गुंडों के हाथ में BJP का झंडा था. साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है.
असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान BJP के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव @Jairam_Ramesh जी की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया।
BJP के गुंडों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं।
इन… pic.twitter.com/WaY62WN4Jd— Congress (@INCIndia) January 21, 2024
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मिल रही सफलता ने BJP की नींद उड़ा दी है. वे डरे और घबराए हुए हैं. यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं. लेकिन, हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती. 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जारी है. न्याय का हक, मिलने तक


