Chandrayaan-3 : चेन्नई-ढाका फ्लाइट से दिखा चंद्रयान-3 का खूबसूरत नजारा, यात्री ने अपने फोन में बनाया वीडियो

Indigo : चेन्नई और ढाका के बीच चलने वाली इंडियो फ्लाइट में एक सवार एक युवक ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का वीडियो बनाया.

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Indigo : भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह दिन इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया है. भारत ने तीसरी बार चांद मिशन के लिए कोई यान को अंतरिक्ष में छोड़ा है. अब सभी को चांद पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग का इंतजार है. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लोगों ने अपने फोन में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया है. वहीं इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. यह वीडियो एक फ्लाइट से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें चंद्रयान-3 का भव्य नजारा दिखाई दे रहा है.

इंडिगो की फ्लाइट से बनाया वीडियो

चेन्नई और ढाका के बीच चलने वाली इंडियो फ्लाइट में एक सवार एक युवक ने चंद्रयान-3 का वीडियो बनाया. विंडो सीट पर बैठे यात्रियों ने इसरो द्वारा लॉन्च किए चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को अपने कैमरे में कैद कर लिया. उनके लिए यह एक ऐतिहासिक पल था जिसके वह गवाह बने थे. यात्रियों ने कई ऐसे वीडियो बनाए और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

अनाउंसमेंट के बाद मिली जानकारी

चेन्नई-ढाका का रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने पायलट ने ऐतिहासिक घटना की अनाउंसमेंट और लोगों को विंडो से बाहर देखने को कहा. तभी संयोग से एक यात्री ने चंद्रयान-3 के उड़ान भरने के नजारे को अपने कैमरे में कैद कर दिया.

चंद्रयान-3 की कब होगी सॉफ्ट लैंडिंग

इसरो ने चीफ सोमनाथ ने जानकारी दी कि चंद्रयान-3 अगले महीने 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चांद पर कदम रखेगा. इससे पहले चंद्रयान-3 चांद के चारों ओर 41 दिनों तक चक्कर काटेगा. वह चंद्रमा के कक्ष में पहुंचने के लिए एक माह से ज्यादा समय तक तक आगे बढ़ेगा जब तक चांद की सतह पर 100 किलोमीटर ऊपर नहीं पहुंच जाता.

calender
16 July 2023, 10:29 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो