Chandrayaan-3: ISRO चीफ ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- "रोवर बिल्कुल हेल्दी है और अच्छे से अपना काम कर रहा है."

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का गुरुवार 31 अगस्त यानी आज आठवां दिन है. चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी कर रहा प्रज्ञान रोवर हर दिन नया अपडेट दे रहा है.

Dheeraj Dwivedi

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का गुरुवार 31 अगस्त यानी आज आठवां दिन है. चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी कर रहा प्रज्ञान रोवर हर दिन नया अपडेट दे रहा है. लगभग 50 मीटर का सफर रोजाना प्रज्ञान रोवर तय कर रहा है. लैंडिंग के बाद से प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के सतह की जानकारी और तस्वीरें इसरो को लगातार भेज रहा है.

सब कुछ ठीक काम कर रहा है -

बता दें कि गुरुवार 31 अगस्त को इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन और प्रज्ञान रोवर को लेकर जरुरी जानकारी शेयर की. उन्होंने कहा कि, "सब कुछ ठीक काम कर रहा है, सारा डेटा बहुत अच्छे से आ रहा है. 14 दिनों के अंत तक हमारा मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा."

रोवर बिल्कुल हेल्दी -

वहीं जब पत्रकारों ने इसरो प्रमुख से पूछा कि चंद्रयान-3 को लेकर क्या कोई नया अपडेट है. इस पर उन्होंने कहा कि, "जो कुछ भी नई जानकारी प्रज्ञान रोवर हमें दे रहा है, वह इसरो अपने सोशल मीडिया पेज पर आप सब से शेयर कर रहा है. फिलहाल कुछ नया अभी सामने नहीं आया है." इसरो प्रमुख ने प्रज्ञान रोवर का जिक्र करते हुए आगे कहा कि, "रोवर बिल्कुल हेल्दी है और अच्छे से अपना काम कर रहा है."

इसरो ने गुरुवार 31 अगस्त को शेयर किया नया वीडियो -

गौरतलब हो कि गुरुवार 31 अगस्त को इसरो ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें रोवर अपने नए उपकरण की मदद से चांद पर नई खोज कर रहा है. इसरो ने बताया कि, "रोवर ने अपने अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप (APXS) उपकरण की मदद से सल्फर की चांद पर मौजूदगी की एक बार फिर से पुष्टि की है."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag