Chandrayaan-3 Mission: जल्द ही हम चांद पर होंगे, लैंडिंग से सिर्फ एक ऑर्बिट दूर चंद्रयान-3
Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान 3 ऑर्बिट की आखिरी कक्षा में पहुंच गया है. यहां पहुंचने का बाद लैंडर को अलग करने का काम शुरु किया जाएगा.

हाइलाइट
- चंद्रयान-3 23 अगस्त को चन्द्रमा पर लैंड करेगा
Mission Chandrayaan-3: भारत के सबसे बड़े मिशन चंद्रयान-3 को अपनी मंज़िल पर पहुंचने में कुछ ही दिन शेष हैं. चंद्रयान-3 चांद की ओर जाने वाली आखिरी कक्षा में पहुंच गया है. इसके बाद ही अब लैंडर को अलग किया जाएगा. लैंडर 23 अगस्त को अपने तय वक्त पर ही चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.
चंद्रयान-3 के आखिरी कक्षा में पहुंचने की जानकारी इसरो ने दी. इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ''चंद्रयान-3 को तय समय के मुताबिक, 153 किमी x 163 किमी की कक्षा में स्थापित कर दिया है. इसके साथ ही अब तैयारियों का समय आ गया है क्योंकि प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अपनी अलग-अलग यात्राओं के लिए तैयार हो रहे हैं. लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग करने की योजना 17 अगस्त, 2023 को बनाई गई है.''
Chandrayaan-3 Mission:
Today’s successful firing, needed for a short duration, has put Chandrayaan-3 into an orbit of 153 km x 163 km, as intended.
With this, the lunar bound maneuvres are completed.
It’s time for preparations as the Propulsion Module and the Lander Module… pic.twitter.com/0Iwi8GrgVR— ISRO (@isro) August 16, 2023
जल्द ही होंगे चांद पर
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि चांद के काफी नज़दीक हैं. इसके साथ ही इसरो वैज्ञानिकों के मुताबिक, ''अगर सब ठीक रहा तो आने वाले दिनों में उनका लैंडर चांद पर होगा. इस कामयाबी से चांद की यात्रा के लिए आगे के रास्ते खुल जाएंगे.''
आपको बता दें कि अगर ये मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ, तो इस मिशन को पूरा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा. इसके साथ ही बिना किसी हैवी रॉकेट के इस मिशन को पूरा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा. चंद्रयान 3 अपने तय समय 23 अगस्त को लैंड करेगा.


