Chandrayaan-3: जल्द ही चांद पर होगा चंद्रयान-3, महज़ 25 किमी दूरी, जानिए कैसे होगी लैंडिंग?

Chandrayaan-3: चंद्रयान चांद की सतह के बहुत करीब आ गया है, अब इसकी चांद से दूरी महज़ 25 किलोमीटर रह गई है. जल्द ही चंद्रयान चांद की सतह पर होगा.

Shabnaz Khanam
Edited By: Shabnaz Khanam

हाइलाइट

  • चांद से महज़ 25 किलोमीटर की दूरी पह है चंद्रयान

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 को लेकर रोज़ नए अपडेट सामने आ रहे हैं. डिबूस्टिंग ऑपरेशन ने चंद्रयान को चांद की सतह के बेहद करीब ला दिया है. अब विक्रम लैंडर चांद से महज़ 25 किमी की दूरी पर है. इससे पहले चंद्रयान 113 किमी x 157 किलोमीटर की ऑर्बिट में था. 

इसरो ने चंद्रयान-3 का अपडेट देते हुए कहा कि '' दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन ने एलएम कक्षा को सफलतापूर्वक 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है. इसके बाद मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और लैंडिंग की जगह पर सीरज के निकलने का इंतजार करना होगा. अब बस 23 अगस्त, 2023 को लैंडिंग का इंतज़ार है.''

आपको बता दें इससे पहले भी इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने चंद्रयान-3 की ताज़ा जानकारी देते हुए कहा था कि ''इस मिशन का सबसे अहम हिस्सा लैंडर की स्पीड को कम करना है. इसे 30 किलोमीटर की ऊंचाई से अंतिम लैंडिंग तक कम करना है. यह वो जगह है जहां हमें अपनी काबिलियत दिखानी होगी. इसरो ने बताया कि प्रणोदन मॉड्यूल वर्तमान कक्षा में अपनी यात्रा महीनों या सालों तक जारी रखेगा.''

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag