40 वर्षीय महिला ने 26 वर्षीय प्रेमी संग अपने पूर्व प्रेमी का गला दबाकर की हत्या, शव को बोरे में डाल पानी में फेंका

सूरजपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 40 साल की महिला ने अपने 26 साल के प्रेमी के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • जब इस सबकी जानकारी पुलिस को हुई तो सोमार साय को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया

कहते हैं प्यार अंधा होता है, यह लोगों से कुछ भी करवा सकता है। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर से सामने आया है। जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी। 

जानकारी के मुताबिक महिला, उसका वर्तमान प्रेमी और महिला का पूर्व प्रेमी तीनों मिलकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में धुत्त महिला के पूर्व प्रेमी को उसने और उसके वर्तमान प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद दोनों ने शव को एक बोरे में भरकर पानी में फेंक दिया। इस मामले का पूरा खुलासा शव मिलने के बाद हुआ। मृतक की पहचान लक्ष्मणपुर निवासी सुंदर साय के रूप में हुई है। 

यह घटना 30 अप्रैल 2023 को सूरजपुर के विश्रामपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सुंदर साय के परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने सुंदर साय की तलाश शुरू कर दी और कुछ दिनों बाद उसका शव कमलपुर खदान में पानी से भरे एक गड्ढे में मिला। आस - पास के लोगों ने बोरे में बंधी लाश देखकर पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। 

40 साल की महिला के प्यार में पागल 26 साल का प्रेमी 

विश्रामपुर थाना प्रभारी KD बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया की लगाव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है। इस दौरान पुलिस को पता चला की सुंदर साय शादी शुदा है और उसकी पत्नी का निधन साल 2014 में हो गया था। इसके बाद से उसका कमलपुर निवासी एक 40 वर्षीय  भगमेन बाई नामक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। 

इसके कुछ समय बाद दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद भगमेन बाई 26 वर्षीय सोमार साय नामक एक युवक से प्रेम करने लगी। भगमेन बाई अपनी शादी के बाद से ही अपने पति को छोड़कर अलग रहती है। जब इस सबकी जानकारी पुलिस को हुई तो सोमार साय को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

आरोपियों ने पुलिस को बताया सच

पूछताछ के बाद मालूम हुआ की 25 अप्रैल की शाम को सुंदर साय अपनी प्रेमिका भगमेन बाई के घर गया था। सुंदर ने शराब और मुर्गा रखा था और उसने भगमेन बाई से कहा की चलो शराब पीते हैं। इस बीच भगमेन बाई  ने अपने वर्तमान प्रेमी को बुला लिया। तीनों ने मिलकर एक सुनसान सी जगह पर खूब शराब पी। उसके बाद फिर भगमेन बाई के घर जाने को लेकर विवाद होने लगा। मौका पाकर भगमेन बाई ने सोमार के साथ मिलकर सुंदर साय का गला दबाकर हत्या कर दी। और शव को बोरे में डालकर पानी में फेंक दिया। 


 

calender
06 May 2023, 05:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो