Cockroach Janta Party देश विरोधी ? क्या पार्टी के संस्थापक होंगे गिरफ्तार ?
Cockroach Janta Party का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के पास पहुंच गया है। इसको लेकर बीजेपी के कद्दावर नेता ने एक याचिका दायर की है। इस याचिका में CJP इसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट और संपर्कों की एनआईए और ईडी से जांच कराने की मांग की गई है।

नई दिल्ली : CJP यानि Cockroach Janta Party,अब एक और कानूनी और राजनीतिक विवादों के केंद्र में आ गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई इस पार्टी से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत की टिप्पणी को, तोड़ मरोड़ का गलत तरीके से पेश करनेऔर वायरल करने में इस पार्टी और इसके सोशल मीडिया अकाउंट का बड़ा हाथ माना जाता है। इसको लेकर कर्नाटक BJP के नेता एस. विग्नेश शिशिर एक याचिका दायर की है और इस पार्टी की पूरी जानकारी कोर्ट के सामने रखी है।
कॉक्रोच जनता पार्टी के खिलाफ क्यों दायर की गई याचिका?
बीजेपी नेता एस. विग्नेश शिशिर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में एक जनहित याचिका दायर की है। इस याचिका में इसके संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ भी प्रत्यार्पण की मांग की गई है। याचिका में इस पार्टी के सभी सोशल मीडिया एकाउंट की एनआईए और ईडी से जांच कराने की भी मांग की गई है। दायर याचिका में कहा गया है कि कॉक्रोच जनता पार्टी और उससे जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म युवाओं को भड़काने और देश की संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि इस पार्टी के ऐसे कामों के पीछे इंटरनेशनल साजिश और देश विरोधीत तत्वों का हाथ है। इतना ही नहीं इस याचिका में इसके संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग रखी गई है। कॉक्रोच जनता पार्टी से जुड़े सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स, पेज, चैनल और प्रोफाइल, चाहे वे X, Facebook, Instagram, YouTube, आदि को या तो स्थायी रूप से निलंबित किया जाए फिर भारत सरकार को उन्हों ब्लॉक करने को कहा जाए।
क्या सच में कॉक्रोच जनता पार्टी राजनैतिक एजेंडा का एजेंट है?
जिस तरह से सु्प्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत के बयानों को तोड़-मोड़ कर वायरल करने में इस पार्टी और इसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का बड़ा हाथ रहा है, उससे तो यही लगता है कि इस पार्टी का कोई ना कोई बड़ा एजेंडा है और यह पार्टी देश में एक ऐसा नैरेटिव सेट करना चाहती है जिससे देश का माहौल बिगड़ जाए। जिस तरह से यह पार्टी सोशल मीडिया पर आई उससे यही कहा जा सकता है कि इसके पीछे किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे किसका हाथ है किसका दिमाग है और क्या है इसकी मंशा इसकी जांच जरूर होनी चाहिए।


