Cyclone Biparjoy: गुजरात में शुरू हुआ लैंडफॉल, IMD ने कहा- आधी रात तक मचाएगा कहर

Cyclone Biparjoy: गुजरात के तट पर लैंडफाल शुरू हो गया है। यह तूफान 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जैसे- जैसे यह आगे बढ़ रहा है वैसे- वैसे इसका असर गंभीर देखने को मिल रहा है। IMD (भारत मौसम विभाग) ने कहा, आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • गुजरात के मोरबी में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से भारी बारिश के साथ तेज़ आंधी चल रही है
  • गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव से पेड़ उखड़ गए
  • IMD ने कहा " मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा"

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान अपनी तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ता ही जा रहा है। गुजरात के तट पर लैंडफाल शुरू हो गया है। यह तूफान 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जैसे- जैसे यह आगे बढ़ रहा है वैसे- वैसे इसका असर गंभीर देखने को मिल रहा है। समुद्र तटों को खाली करा दिया गया है। चक्रवाती तूफान के कहर मचाने की आशंका के बीच केंद्र से लेकर राज्य सरकार सब अलर्ट है। IMD (भारत मौसम विभाग) ने कहा, आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी"।

वहीं आपको बता दें, गुजरात में 17 NDRF की टीम और 12 SDRF की टीमें तैनात हैं वहीं नौसेना के 4 जहाज स्टैंडबाय में रखे गए है। इसके अलावा 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए। वहीं दूसरी ओर बिपरजॉय के प्रभाव से टाटा केमिकल्स के पास सड़क पर एक शेड गिर गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।

द्वारका नगर पालिका अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र कराडिया ने बताया, " हम मौके पर मौजूद हैं। हम मशीन से पेड़ को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव भर से हमें अब तक पेड़ गिरने, मकान की छत गिरने की कई फरियाद मिल चुकी है। हम बचावकार्य में जुटे हैं"।

आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया है "...यह कराची और मांडवी के बीच और गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के करीब तट से टकराएगा। यह अब अरब सागर में जखाऊ बंदरगाह से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है। यह लगभग 15 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है... इसलिए, सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है...आधी रात तक, लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी।
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag