Delhi Election Exit Poll: दिल्ली में होगा तख्तापलट... खिलेगा कमल, अब चलेगा डबल इंजन!

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ और अब एग्जिट पोल के परिणाम सामने आ रहे हैं. इस बार दिल्ली में बड़े बदलाव की तस्वीर उभर रही है. ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को अधिक सीटें देते दिख रहे हैं.

Kamal Kumar Mishra

Delhi Election Exit Poll: दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों का होना जरूरी है. आज पूरे प्रदेश में एक साथ चुनाव हुए और अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं. सभी पोल्स में अलग-अलग नतीजे हैं, लेकिन ज्यादातर पोल्स बीजेपी के पक्ष में दिख रहे हैं.  

MATRIZE सर्वे

MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. हालांकि, बीजेपी को मामूली बढ़त मिलती दिख रही है. इस सर्वे के मुताबिक, AAP को 32-37 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 35-40 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जो दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त होंगी. कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है.

चाणक्य स्ट्रैटजी पोल

चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. इस सर्वे में AAP को 25-28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 39-44 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान है.

पोल डायरी सर्वे

पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी बदलाव होते हुए दिखाई दे रहे हैं और बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. इस सर्वे के अनुसार, AAP को 18-25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 42-50 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

इंडिया डेली की एग्जिट पोल

इंडिया डेली के एआई बेस्ड एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 70 में से 33-43 सीट मिल रही है. वहीं बीजेपी को 27-37 सीट मिल रही है. इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 0 सीट मिलते दिखाया गया है.

पीपुल्स इनसाइट पोल

पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. इस पोल के मुताबिक, AAP को 25-29 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 40-44 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है.

P-Marq एग्जिट पोल

P-Marq के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. इस सर्वे में AAP को 21-31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 39-49 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस का खाता खुलता नजर आ रहा है.

जेवीसी पोल

जेवीसी के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 39-45 सीटें मिल सकती हैं, जबकि AAP को 22-31 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है.

इस समय दिल्ली में कुल 70 सीटों पर मतदान हो चुका है और सभी 699 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है. अब 8 फरवरी का इंतजार है, जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag