दिल्ली पुलिस ने हनी सिंह को मुहैया कराई सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी

सिंगर और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है। हथियारों से लैस दिल्ली पुलिस के दो 24 घंटे उनके साथ रहेंगे।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • हनी सिंह को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा
  • हनी सिंह को जान से मारने की मिली थी धमकी

Honey Singh: सिंगर और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है। हथियारों से लैस दिल्ली पुलिस के दो 24 घंटे उनके साथ रहेंगे। अगर हनी सिंह दिल्ली से कहीं बाहर जाएंगे तब भी पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे। 

हनी सिंह को जान से मारने की मिली थी धमकी 

बीते दिनों हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस से की थी। शिकायत में हनी सिंह ने बताया था कि उन्हें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार से धमकी मिली है। साथ ही 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने तक की धमकी दी गई है। जिसके बाद उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। 

गोल्डी बराड़ पर कई संगीन मामले हैं दर्ज

गोल्डी बरार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता है, जो फिलहाल कनाडा से ही पूरे गिरोह को चला रहा है। बरार के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन उगाही जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोल्डी बरार गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। इससे पहले उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag