दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को मिली 'जेड' सिक्योरिटी, जानें कितने जवान होंगे तैनात

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को 'जेड' केटेगरी की सुरक्षा दी गई है. इससे पहले दिल्ल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को भी गृह मंत्रालय ने ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी थी. अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान पूर्व कांग्रेस सीएम शीला दीक्षित को भी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी. अब सवाल बनता है कि इनकी सुरक्षा व्यवस्था में कितने जवानों की तैनाती होगी?

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सीएम रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने 'Z' केटेगरी की सुरक्षा दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की 'येलो बुक'की गाइडलाइन के अनुसार मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा दी गई है. येलो बुक में विशिष्ट व्यक्तियों और अति-विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी और वीवीआईपी) के सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से बताया गया है.

इससे पहले दिल्ल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को भी गृह मंत्रालय ने ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी थी. अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान पूर्व कांग्रेस सीएम शीला दीक्षित को भी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी. अब सवाल बनता है कि इनकी सुरक्षा व्यवस्था में कितने जवानों की तैनाती होगी?

सीएम के सिक्योरिटी में कितने जवान होंगे तैनात ?

रिपोर्ट के अनुसार, रेखा गुप्ता को सीएम बनाने की घोषणा के साथ ही उनके शालीमार बाग स्थित निवास पर लोकल पुलिस की तैनाती कर दी गई थी. लेकिन जेड सिक्योरिटी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही मिलेगी. लेकिन गृह मंत्रालय को ऐसा प्रतीत होता है कि सिक्योरिटी में और इजाफा होना चाहिए तो मंत्रालय इसके लिए निर्देशित कर सकता है.

'जेड' केटेगरी के तहत, रेखा गुप्ता को लगभग 22 सुरक्षाकर्मियों सिक्योरिटी देंगे, जिसमें निजी सुरक्षा अधिकारी, एस्कॉर्ट, निगरानी कर्मचारी और लगभग आठ सशस्त्र गार्ड शामिल हैं. यह बढ़ा हुआ सुरक्षा कवर आमतौर पर हाई-प्रोफाइल राजनीतिक हस्तियों को दिया जाता है.

बीजेपी की चौथी सीएम बनीं रेखा गुप्ता

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता सत्ता में वापसी हुई है. शालीमार सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं हैं. वह बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री हैं. उनसे पहले मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा, सुषमा स्वराज दिल्ली में बीजेपी की ओर से सत्ता की बागडोर संभाल चुके हैं. वहीं रेखा गुप्ता दिल्ली की नौंवी सीएम हैं. मौजूदा समय में रेखा गुप्ता बीजेपी शासित प्रदेशों में इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं.

बीजेपी ने AAP को किया सत्ता से बेदखल

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 विधासनभा सीटों में 48 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया. बीजेपी ने 10 साल से राजधानी में शासन कर रही AAP को सत्ता से बेदखल कर दिया. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए. उन्हें प्रवेश वर्मा ने 4 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag