AAP Protest Delhi: संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर AAP ने किया BJP के खिलाफ धरना प्रदर्शन

AAP Protest Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा कार्यालय तक मार्च करने का प्रयास किया.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

AAP Protest Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार और मोदी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आज विरोध प्रदर्शन जारी है. बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा कार्यालय तक मार्च करने का प्रयास किया. उन्हें पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया.

 

दरअसल, बीते दिन AAP सांसद संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनकी न्यायिक हिरासत मियाज समाप्त हो रही है. 27 अक्टूबर शुक्रवार को आप सांसद संजय सिंह को  राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. AAP नेता ने देश के कई सड़को पर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेस, हरियाणा समेत आप के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे.

अपडेट जारी है....

calender
27 October 2023, 12:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो