Delhi Flood: दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, जलस्तर 206.32 मीटर पहुंचा, पुराना रेल्वे पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद

Delhi Flood: दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. पुल पर रेलवे और यातायात की आवाजाही रोक दी गई है..

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Delhi Flood: दिल्ली के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए लोहा पुल बंद होने से पुरानी दिल्ली से शाहदरा होते हुए गाजियाबाद जाने वाली ट्रेनों को नई दिल्ली- तिलक ब्रिज आनंज विहार साहिबाबाद के रास्ते चलाया जा रहा है. सुबह 9 बजे तक 14 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया और अब भी कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किए जाने की संभावना है.

दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. पुल पर रेलवे और यातायात की आवाजाही रोक दी गई है. आज सुबह 8 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 206.32 मीटर दर्ज किया गया. दिल्ली में नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है. 

दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई. यमुना बाजार इलाके में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag