दिल्ली GST विभाग में 162 अधिकारियों का एक साथ तबादला, CM रेखा गुप्ता का ने लिया बड़ा एक्शन

सीएम रेखा गुप्ता ने GST विभाग में कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है. यह कदम भ्रष्टाचार पर सख्ती के लिए उठाया गया है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए ट्रेड एंड टैक्सेस (GST) विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किया है. कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है. ये सभी अधिकारी लंबे समय से एक ही पदस्थान पर तैनात थे, जिससे विभाग में अनियमितताएं बढ़ने का खतरा था.

अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 8 अप्रैल 2026 को जीएसटी विभाग का अचानक दौरा किया था. इस दौरान विभाग में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई. इन अनियमितताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. उनके आदेश पर विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं.

सरकारी बयान के अनुसार, “इस सख्त कार्रवाई के तहत तीन सहायक आयुक्तों समेत कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है. ये अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर रहकर काम कर रहे थे.”

इन अधिकारियों को किया गया ट्रांसफर

तबादलों की सूची में विभिन्न पदों के अधिकारी शामिल हैं. 

  • 3 असिस्टेंट कमिश्नर (सहायक आयुक्त)
  • 58 सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-1
  • 22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-2
  • 74 सीनियर असिस्टेंट ग्रेड-3
  • 5 जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-4

मुख्यमंत्री का कहना है कि लंबे समय तक एक ही जगह तैनात रहने से भ्रष्टाचार की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह फैसला लिया गया है. इस कदम से विभाग में पारदर्शिता बढ़ेगी और कामकाज सुधरेगा.

अस्पताल में औचक निरीक्षण

इसी सख्ती का एक और उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल पहुंची. वहां उन्होंने अचानक निरीक्षण किया और दवाओं की कमी तथा गंदगी पाए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई.

सीएम ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में दवाएं, पीने का पानी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने कहा कि मरीजों को डॉक्टर की जांच के उसी दिन दवाएं उपलब्ध कराई जाएं. ओपीडी, वार्ड, दवा काउंटर और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने सभी जरूरी सुधार तुरंत करने को कहा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो