दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, 10 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान

दिल्ली सरकार ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया है. मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टेज होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. इस हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश लोग विदेशी नागरिक थे. हादसे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी  BnB नीति को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया है. पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को घोषणा की कि इस योजना के तहत लाइसेंस प्राप्त करने वाले सभी प्रतिष्ठानों की अब नए सिरे से व्यापक समीक्षा की जाएगी.

लाइसेंस 6 कमरों का बना दिए 26 रूम

इस हादसे के मुख्य आरोपी और होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बजाज ने कबूल किया है कि उसने अधिक मुनाफा कमाने और रेंट से ज्यादा राजस्व जुटाने के लालच में अवैध रूप से कमरों की संख्या बढ़ा दी थी. साल 2024 में इस होटल को बीएनबी नीति की 'सिल्वर कैटेगरी' के तहत 2027 तक के लिए लाइसेंस मिला था.

अधिकारियों ने लगाया ये आरोप

जिसमें केवल 6 कमरे संचालित करने की अनुमति थी. जांच में पाया गया कि उसने नियमों को ताक पर रखकर वहां 26 कमरे बना दिए थे. MCD के अधिकारियों का आरोप है कि बजाज ने परिसर से जुड़े अहम तथ्यों को छिपाकर यह लाइसेंस हासिल किया था.

सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी

जांच में यह भी सामने आया है कि होटल के पास अनिवार्य फायर एनओसी तक नहीं था. बहुमंजिला इमारत में आने-जाने के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता था. खिड़कियां पूरी तरह सील थीं. आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के कोई साधन नहीं था.

पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को साकेत के मैक्स अस्पताल का दौरा किया. जहां उन्होंने झुलसे हुए सर्वाइवर्स और उनके परिजनों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हरसंभव चिकित्सा सहायता देने का भरोसा दिलाया और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. सरकार ने इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की है.

मुआवजे का एलान

दिल्ली सरकार ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया है. मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे. लवकेश बजाज को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो