1 करोड़ की लूट में दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, पहले से दर्ज थे 3 केस

राजधानी दिल्ली में एक करोड़ रुपये की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस सनसनीखेज वारदात में दिल्ली पुलिस के ही एक हेड कॉन्स्टेबल की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बड़ी लूट का खुलासा हुआ है. इस सनसनीखेज मामले में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल के शामिल होने की भी बात सामने आयी है  बताया जा रहा है की आरपी पर पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज थे और लूट के बाद से आरोपी वह फरार था.

बाड़ा हिंदू राव थाोना पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को दबोच लिया है. इस गिरफ्तारी ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और आंतरिक निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

2009 बैच का सिपाही निकला आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी समय सिंह मीणा वर्ष 2009 बैच का सिपाही है. वह दिल्ली पुलिस की बटालियन में तैनात था.

पहले से दर्ज थे तीन मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे जिनमे वो पकड़ा भी जा चूका था. ये केस सराय रोहिल्ला और चांदनी महल थाना क्षेत्रों में दर्ज किए गए थे. 

पहले भी हो चुका था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, आरोपी इन मामलों में पहले भी पकड़ा जा चुका था, इसके बावजूद वह पुलिस विभाग में कार्यरत रहा.

31 मार्च को की थी लूट की वारदात

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 31 मार्च को करीब एक करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया था.

साथी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि हेड कॉन्स्टेबल वारदात के बाद से फरार चल रहा था.

फरारी के बाद ऐसे पकड़ा गया

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया. इसके आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक की गई.

राजस्थान में छिपा था आरोपी

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी राजस्थान के दौसा में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया.

शातिर अंदाज में देता था वारदात को अंजाम

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बेहद शातिर है और पहले भी बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. मार्च में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ से ज्यादा की लूट की थी और फरार हो गया था.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो