मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक लोकेश बजाज कहां तीनों पार्टनर फरार, हत्या का केस दर्ज

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें, रेस्टोरेंट के मालिक लोकेश बजाज और उसके दो सहयोगी पार्टनर फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं.

calender

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. बता दें, हौजरानी के होटल की एक बहुमंजिला इमारत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे 21 लोगों की जान चली गई. वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत-बचाव कार्य घंटों तक जारी रहा. 

रेस्टोरेंट मालिक फरार 

इसी बीच पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें, रेस्टोरेंट के मालिक लोकेश बजाज और उसके दो सहयोगी पार्टनर फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं. इसके साथ ही तीनों के फोन भी बंद बताए जा रहे हैं. जांच के दौरान सामने आया है कि इन लोगों के इलाके में और भी होटल और गेस्ट हाउस है. हालांकि होटल के नामों और लोकेशन को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है, जिसे लेकर पुलिस द्वारा जांच जारी है. 

कहां से फैलना शुरू हुई आग 

जानकारी के अनुसार, आग इमारत के बेसमेंट संचालित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के रसोईघर से शुरू हुई. इस दौरान सुबह करीब पौने दस बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पूरी पांच मंजिला इमारत में फैल चुकी थी. भवन में रेस्टोरेंट के अलावा एक होमस्टे और पेइंग गेस्ट सुविधा भी संचालित की जा रही थी, जहां कई भारतीय और विदेशी नागरिक ठहरे हुए थे. 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा राहत दलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इस दौरान बचावकर्मियों ने 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इनमें से 21 लोगों को बचाया नहीं जा सका. वहीं कई घायलों का उपचार अभी भी विभिन्न अस्पतालों में जारी है.

होटल में नहीं था कोई इमरजेंसी दरवाजा  

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इमारत में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता था. वहीं इस घटना के बाद आग लगने के बाद धुआं तेजी से पूरे भवन में भर गया, जिससे लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया. इस बीच जान बचाने के लिए कई लोगों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े, जबकि कुछ ने ऊंची मंजिलों से छलांग लगा दी, जिसके चलते कई लोग घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका 

बता दें, घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले आसपास के निवासियों ने लोगों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया था. कुछ लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछाकर कूदने वालों की मदद की, जबकि अन्य ने घायलों को प्राथमिक उपचार और सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की.  First Updated : Wednesday, 03 June 2026