Vijay Darda: दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को सुनाई 4 साल की सजा

Vijay Darda: दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 4 साल की सजा सुनाई है, अदालत ने इसी मामले में पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता, 2 वरिष्ठ लोक सेवकों के.एस. क्रोफा और के.सी. सामरिया को भी 3 साल की सजा सुनाई है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Vijay Darda: दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 4 साल की सजा सुनाई है. उनके बेटे देवेंदर दर्डा, मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जयसवाल को भी छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से संबंधित मामले में 4 साल कैद की सजा सुनाई गई. 

जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने IPC की धारा 120बी, 420 और भष्ट्राचार निवारण अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत उन्हें दोषी ठहराया गया है. अदालत ने इसी मामले में पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता, 2 वरिष्ठ लोक सेवकों के.एस. क्रोफा और के.सी. सामरिया को भी 3 साल की सजा सुनाई है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag