PM मोदी के नेतृत्व में विकास और राजनीतिक संस्कृति भी बदल गई: जेपी नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा होशियारपुर पंजाब में विशाल जनसभा में बोले "पंजाब में किसानों की बात होती है लेकिन किसानों के लिए जो काम पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ वह काम पहले कभी नहीं हुआ। 11 करोड़ 78 लाख किसानों को हर चौथे महीने 2-2 हज़ार दिए जा रहे हैं। यह बदलते भारत की तस्वीर है"

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

पंजाब के होशियारपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, "2014 से पहले पॉलिसी पैरालिसिस वाला भारत था, नीतिगत निर्णय न लेना ही नीति थी, काम को लटकाना, भटकाना, अटकाना ही संस्कृति थी और भारत का नाम भ्रष्टाचार करने वाले देशों में शामिल था। 2014 के बाद सिर्फ विकास ही नहीं हुआ, देश में काम करने की संस्कृति भी बदल गई। PM मोदी ने वंशवाद से निकलकर विकासवाद की कहानी लिखी है"।

प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत देश की गरीबी कम हुई है: नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 9 वर्षों में ऐसे कठोर फैसले लिए जिसने गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, किसानों, महिलाओं को सशक्त किया। आज गांव प्रगतिशील गांव बनने की ओर अग्रसर हैं। 80 करोड़ से अधिक गरीबों को 'प्रधानमंत्री अन्न योजना' के तहत मुफ्त राशन देने का काम किया। जिससे देश की गरीबी 22% से कम होकर 10% रह गई और अति गरीबी 1% से भी कम रह गई है।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर किया वार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "जिस देश में स्व. राजीव गांधी ने कहा था कि एक रुपया भेजता हूं 15 पैसा ही लोगों तक पहुंचता है, वहीं आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बटन दबाकर करोड़ों किसानों के खाते में दो हजार रुपए भेज देते हैं। देश की छवि को PM मोदी दुनिया में चमका रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के युवराज दुनिया में भारत की छवि को बिगाड़ रहे हैं।  इनकी दादी ने आपातकाल लगाया था और ये लंदन जाकर गुहार लगा रहे हैं कि भारत की डेमोक्रेसी को बचाओ... अरे वो बचाएंगे जिन्होंने भारत पर 200 साल राज किया और तुम बचाओगे जिन्होंने भारत में आपातकाल लगाया"।

calender
14 June 2023, 06:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो