Bageshwar Dham : द केरल स्टोरी पर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बयान, कहा ‘इस तरह की फिल्में बननी चाहिए’

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री द केरला स्टोरी को लेकर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने रहा कि जो हम बोल रहे थे वो फिल्म में दिखाया गया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

The Kerala Story : आतंकवाद और लव जिहाद के द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। इस एक सत्य घटना पर आधारित है जिसमें देश की हजारों लड़कियों के दर्द को दिखाया गया है। 5 मई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन अब भी लोग इस फिल्म को देखने जा रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर देश के कई हिस्सों में बवाल भी हुआ।

इस बीच बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री द केरला स्टोरी को लेकर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने रहा कि जो हम बोल रहे थे वो फिल्म में दिखाया गया है। उन्होंने कहा देश की जागृति के लिए ऐसी और फिल्मों की जरूरत है।

धीरेंद्र शास्त्री का बयान

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने केरल से आई लड़की से राज्य के हालात को लेकर बात की थी। केरल की एक लड़की धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में पहुंची थी। उसने बताया कि केरल में कथाएं नहीं होती है। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे बताया कि जो द केरल स्टोरी में दिखाया गया है वो आज भी देश में हो रहा है।

उन्होंने कहा दूसरे धर्म पर सोच समझकर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा सनातन धर्म में लिखा भी है कि वर्तमान में हिंदू सोया हुआ है। साथ ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में कहा जो हो रहा है वह दिखाया जा रहा है। इसी को इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है।

अब हिन्दुओं को जाग जाना चाहिए- धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दूसरे घर्म के बारें में सोचने से अच्छा है अपने धर्म पर मरना ठीक है। देश में जब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, तब तक द केरल स्टोरी जैसी फिल्में बनती रहेंगी। उन्होंने कहा कि अब इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को समझ जाना चाहिए कि अब हिन्दुओं को जाग जाना चाहिए। वहीं महिलाओं को इससे सीखने की जरूरत है।

calender
22 May 2023, 11:45 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो