रोजगार, युवा और महिला शक्ति...राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में किन-किन बातों का किया जिक्र, जानें यहां
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के शुरू होने से पहले संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं. इस मौके पर उन्होंने सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया. संसद के संयुक्त सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "किसानों के हित में कई फैसले हुए. सरकार गरीब, युवाओं के लिए काम कर रही है. राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की ओर से रेलवे के क्षेत्र में किए गए कामों का भी जिक्र किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के शुरू होने से पहले संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं. इस मौके पर उन्होंने सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया है. संसद के संयुक्त सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. संसद में सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है. देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है. किसान, गरीब सरकार की प्राथमिकता रही है. एक देश एक चुनाव पर सरकार काम कर रही है."
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "किसानों के हित में कई फैसले हुए. सरकार गरीब, युवाओं के लिए काम कर रही है. राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की ओर से रेलवे के क्षेत्र में किए गए कामों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है. देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है.
8वें वेतन आयोग का किया गठन
सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है. इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बहुत फायद मिलेगा. भारत जल्द ही 3 सबसे बडे अर्थवयस्था बनेगा. इस सरकार में मातृ भाषा में शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं. सरकारी उड़ान योजना से हवाई यात्रा का सपना पूरा होगा.
देश में एयरपोर्ट की संख्या तेजी से बढ़ रही
राष्ट्रपति ने कहा कि देश में एयरपोर्ट की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 1700 से ज्यादा नए विमानों के ऑर्डर दिए गए. दिल्ली में मेट्रो का तेजी से विकास हो रहा है. मेडिकल कॉलेज में 75 हजार नई सीटें बढ़ाई जाएंगी.
AI के क्षेत्र में भारत दुनिया को दिखा रहा रास्ता
द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "इंडिया एआई मिशन शुरू किया गया है. एआई डिजिटल तकनीक में भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल कनेक्टिविटी शुरू की गई है. कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज बना.
वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला हुआ
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार नारी शक्ति को मजबूत करने पर भी काम कर रही है. सरकारी योजनाओं से गरीबों को सम्मान मिला है. सरकार का मंत्र सबका साथ, सबका विकास है. इस सरकार में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला हुआ है.
बेटियां ओलंपिक में बढ़ा रहीं देश का मान
उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां ओलंपिक में देश का मान बढ़ा रही हैं. देश के युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. पिछले एक दशक में युवाओं को रोजगार के कई अवसर मिले. सरकार का लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है.
ऱाष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार करते हुए तीन करोड़ अतिरिक्त परिवारों को नए घर देने का निर्णय लिया गया है. जनजातीय समाज के पांच करोड़ लोगों के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रारंभ हुआ है. भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को आज मेरी सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है.
युवा हर क्षेत्र में कर रहा नाम रोशन
राष्ट्रपति ने कहा कि आज हमारा युवा स्टार्टअप, स्पोर्ट्स से लेकर स्पेस तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहा है. हमारी बैंकिंग और डिजी पेमेंट सखियां दूर दराज के इलाकों में लोगों को वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंडेक्स में भी देश की रैंकिंग में काफी सुधार आया है. भारत की टीमों ने चाहे ओलंपिक हो या फिर पैरालंपिक, हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन किया है. मेरी सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा व्यवस्था तैयार कर रही है.
डीपफेक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती
डीपफेक जैसे टेक्नोलॉजी राष्ट्रीय, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए चुनौती भी हो गया है. इन साइबर क्राइम को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हैं


