अहमदाबाद : हमारा समाज किस ओर जा रहा है। रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो रही है। समाज सदमे में है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। गुजरात की बनासकांठा में हुई एक घटना ने एक ऐसी शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर ऐसा लगता है कि हम जिस समाज में रह रहे हैं वो डरावना हो गया है। एक पति ने चंद पैसों की लालच में अपनी को बेच दिया। पुलिस की जांच जो सत्य सामने आ रहा है वो किसी को भी झकझोंर देगा। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को मानव तस्कर गैंग को हवाले कर दिया और फिर उन लोगों ने उस महिला के साथ गैंगरेप किया। अपने आप मासूम और पीड़ित साबित करने के लिए पति ने एक फिल्मी ड्रामा रचा लेकिन खुद ही उसमें फंस गया और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
आरोपी पति ने पहले थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी नए-नए तथ्य सामने आ रहे थे। जांच के दौरान पुलिस इस नतीजे पर पहुंची की इस खेल का मास्टमाइंड महिला का पति है जिसका नाम निकेश पटेल है। महज पचास हजार रुपए के लिए पत्नी को बेच दिया।
पुलिस के अनुसार पति निकेश अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था और उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसने ऐसी घिनौनी हरकत की जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। वह इस हद तक गिर गया कि उसे यह भी याद नहीं है कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सात फेरे लिए हैं और जीवन भर उसको सुरक्षित और साथ देने का वादा किया है। कुछ एक हजार के लालच में उसे हैवानों के हाथों में सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार इस साजिश की तार खुलने की शुरुआत 19 मई को हुई, जब गणेशपुरा निवासी निकेश पटेल अपनी के पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने पालनपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन पहुंचा। साजिश की पूरी स्क्रिप्ट निकेश के दिमाग में पहले लिखी और समझी हुई थी उसने खुद को परेशान पति के तौर पर अधिकारियों के सामने पेश किया और रो-रो कर मदद की गुहार लगाई। अधिकारियों ने जब इसकी जांच पूरी गहनात से शुरू कि तो निकेश के बयानों में कई विरोधाभास सामने आने लगे। पुलिस के लगातार पूछताछ से निकेश की स्क्रिप्ट और पटकथा दोनों फेल हो गई और उसने अपना अपराध कबूल लिया। निकेश ने पूछताछ में वो अपनी पत्नी से नफरत करता था इसलिए उसने अपन दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का सौदा किया ताकि उससे छुटकारा मिल सके। निकेश की जानकारी के बाद पुलिस ने उस जगह पर जाकर छापा मारा तो वो महिला वहीं मिली। पुलिस ने महिला को वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।
महिला भले ही अब उन हैवानों के चंगुल में नहीं है लेकिन जो उसने आपबीती बताई उसे सुनकर किसी के भी रोगंटे खड़े हो जाएंगे। उसने बताया कि मानव तस्करी में शामिल लोगों ने उसे प्रताड़ित और फिर गैंग रेप को अंजाम दिया, उसके सारे सोने के गहने जबरन छीन कर बेच दिया। पुलिस ने महिला के बयान के बाद निकेश के दोस्तों और मानव तस्करी गिरोह से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति भी पुलिस की गिरफ्त में है।
First Updated : Wednesday, 27 May 2026