Independence Day: पुराने तिरंगों का ऐसे करें अंतिम संस्कार, जानें संवैधानिक तरीका 

क्या आपका ध्यान इस ओर जाता है कि तिरंगा घरों पर लगाना जितना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी है तिरंगे को ससम्मान सुरक्षित रखना या फिर उसका निस्तारण करना.

Akshay Singh
Akshay Singh

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर आप भी अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाते होंगे या फिर हो सकता है कि अपनी गाड़ी या बच्चों की खुशी के लिए उनके लिए तिरंगा खरीदते हों. आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भी अधिकतर लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं. लेकिन क्या आपका ध्यान इस ओर जाता है कि तिरंगा घरों पर लगाना जितना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी है तिरंगे को ससम्मान सुरक्षित रखना या फिर उसका निस्तारण करना. अगर आप नहीं जानते हैं कि तिरंगे का निस्तारण कैसे किया जाता है तो यह खबर आपके लिए है. 

तिरंगा को रखने का तरीका 

सबसे पहला तरीका है कि आप जिस तिरंगे का प्रयोग करें उसे उतारकर सुरक्षित रख दें. तिरंगे को रखने का भी अपना एक तरीका है. तिरंगे को इस प्रकार से फोल्ड करें कि उसका अशोक चक्र का हिस्सा हमेशा ऊपर रहे. फोल्ड करने के बाद आप उसे सुरक्षित अपने घर में रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर दोबारा फिर प्रयोग कर सकते हैं. 

लेकिन अगर तिरंगा फट गया है या फिर उसका रंग फीका पड़ गया है यानी अब उसे प्रयोग किया जाना ठीक नहीं है तो ऐसी स्थिति में उसका निस्तारण कर देना चाहिए. 

ऐसे करें निस्तारण

राष्ट्रीय ध्वज का निस्तारण यानी अंतिम संस्कार करने के भी दो तरीके हैं. पहले तरीके के अंतर्गत तिरंगे को दफनाया जाता है जबकि दूसरे में उसे अग्नि को समर्पित कर दिया जाता है. 

जानें निस्तारण का पहला तरीका

बता दें कि तिरंगा देश की शान का जीवंत प्रतीक है. इसका सम्मान हर भारतवासी के लिए अनिवार्य है. तिरंगे को दफनाने के लिए इसे फोल्ड करके एक लकड़ी के बॉक्स में रख देना चाहिए. इसके बाद जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर उसके नीचे बॉक्स सहित तिरंगे को दफना देना चाहिए. ध्यान रहे इस स्थिति में वहां पर आपके अलावा कोई और मौजूद न हो. इस बात का भी विशेष ध्यान दें कि उसकी वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी ना की जाए. 

जानें निस्तारण का दूसरा तरीका 

दूसरी स्थिति में आप चंदन या किसी शुभ पेड़ की लकड़ी लेकर उसमें ससम्मान तिरंगे को रखकर अग्नि के हवाले कर उसका अंतिम संस्कार कर सकते हैं. इससे निकलने वाली राख को गंगा जैसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए. ध्यान रखें इस स्थिति में भी आप अकेले हों और उसकी वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी ना की जाए. 

यह संवैधानिक तरीके हैं जो की हमारे राष्ट्रीय ध्वज एक्ट के साथ संविधान में शामिल है जिनकी मदद से आप तिरंगे का निस्तारण कर सकते हैं.

calender
12 August 2023, 11:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो