International Yoga day 2023: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई
International Yoga day 2023: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश को लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक योग करते हुए तस्वीर शेयर कर लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी है।

President Draupadi Murmu best wishes on Yoga Day: दुनियाभर में आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश के अलग अलग हिस्सों में कार्यक्रम हो रहे हैं जिसमें देश के नेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक हिस्सा ले रहे हैं। तमाम दिग्गज हस्तियां अपने ऑफिशियली ट्विटर हैंडल से देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं और अपनी फोटो शेयर कर उन्हें योग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी योग दिवस के मौके पर लोगों को बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने ट्विटर हैंडल पर योग करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘’योग पूरी दुनिया के लिए एक महान सौगात की तरह है’’
राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों को योग करने के लिए किया प्रेरित
योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने ट्वीट के जरिए लोगों से योग करने के लिए अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- “आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, और पूरी दुनिया के लिए भारत की एक महान सौगात है, योग शरीर मन के बीच संतुलन स्थापित करता है, योग जीवन के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है, योग हमारे जीवन में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए हम सभी को और अधिक सक्षम बनाता है। आज के दिन, मैं सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करती हूं”।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई!
योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, और पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात है। योग, शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है। योग, जीवन के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है।
योग हमारे जीवन में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने… pic.twitter.com/Iy4xCQ4igq— President of India (@rashtrapatibhvn) June 21, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित किया। इस समय पीएम मोदी अमेरिका के यात्रा पर हैं। अमेरिका से पीएम मोदी ने देश के लोगों को योग को लेकर जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं। योग ने 180 से ज्यादा देशों को एक साथ जोड़ने का काम किया है।


