International Yoga Day 2023 : 21 जून मनाया जाएगा योग दिवस, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भारतीय रिसर्च स्टेशनों पर आयोजित होगा योग सत्र

International Yoga Day 2023 : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान प्रधान मध्याह्न रेखा से सटे और इसके समीप देशों व आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में इंडियन रिसर्च स्टेशनों पर योग सत्र का आयोजन किया जाएगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

International Yoga Day 2023 : शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योगा सबसे महत्वपूर्ण है। रोजाना योगा करने से कई समस्यओं से छुटकारा मिलता है। यही वजह है कि पूरी दुनियाभर में लोग योगा करते हैं। बुधवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान प्रधान मध्याह्न रेखा से सटे और इसके समीप देशों व आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में इंडियन रिसर्च स्टेशनों पर योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी आयुष मंत्रालय के एक अधिकरी ने दी है।

34 देशों में किया जाएगा योग

आयुष मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार ओशन रिंग ऑफ योग के अंतर्गत रूस, अमेरिका, पुर्तगाल और मोरक्को सहित 34 देशों में भारतीय नौसैनिक अड्डों, पोतों और बंदरगाहों पर योग किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि भारतीय आर्कटिक स्टेशन हिमाद्री और अंटार्कटिक स्टेशन भारती पर योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

यूएन में योग उत्सव का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। वहीं राष्ट्रीय उत्सव का नेतृत्व देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के जबलपुर में करेंगे। योग दिवस का उद्देश्य दुनिया को योग के कई लाभों के बारे में दुनिया भर में लोगों को बताना और जागरूकता बढ़ाना है।

पीएम मोदी मन की बात में किया जिक्र

रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 102वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस की चर्चा की। पीएम मोदी कहा योग को अपने जीवन में जरूर अपनाएं और इसे दिनचर्या का हिस्सा बना लें। 21 जून से आप अपने जीवन में इस अनोखी पहली की शुरुआत कर सकते हैं। बता दें संयुक्त राष्ट्र संघ ने दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया था। तभी से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।

calender
19 June 2023, 11:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो