बडगाम: जम्मू-कश्मीर की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों नगरोटा और बडगाम के उपचुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं. नगरोटा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है, वहीं बडगाम में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीडीपी के बीच कांटे की लड़ाई जारी है. दोनों क्षेत्रों में भारी मतदान और कड़ी सुरक्षा के बीच परिणामों ने चुनावी माहौल में नई हलचल पैदा कर दी है.
नगरोटा में बीजेपी ने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है, जबकि बडगाम में कई राउंड्स की गणना के बाद भी मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है. दोनों सीटों पर मतगणना पूरी पारदर्शिता और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है.
नगरोटा सीट: बीजेपी की जबरदस्त जीत, देवयानी राणा को मिली बड़ी बढ़त
नगरोटा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव जीत लिया है.
बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा ने 24,522 वोटों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की.
देवयानी राणा को कुल 42,183 वोट मिले.
दूसरे स्थान पर जेकेएनपीपी के हर्ष देव सिंह रहे, जिन्हें 17,661 वोट प्राप्त हुए.
तीसरे स्थान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस रही, जिसे 10,834 वोट मिले.
11वां राउंड: BJP – 42183 | JKNPP – 17661 | NC – 10834
10वां राउंड: BJP – 39561 | JKNPP – 14806 | NC – 10455
8वां राउंड: BJP – 34101 | JKNPP – 10578 | NC – 8753
7वां राउंड: BJP – 30230 | JKNPP – 8806 | NC – 7600
6ठा राउंड: BJP – 25807 | JKNPP – 8220 | NC – 5900
5वां राउंड: BJP – 21403 | JKNPP – 7750 | NC – 3981
4था राउंड: BJP – 16869 | JKNPP – 6277 | NC – 2865
3रा राउंड: BJP – 11581 | JKNPP – 4180 | NC – 2464
2रा राउंड: BJP – 6314 | JKNPP – 2590 | NC – 1990
1ला राउंड: BJP – 2477 | JKNPP – 1366 | NC – 1110
7वां राउंड: NC – 7899 | PDP – 10331 | BJP – 1295
6ठा राउंड: NC – 6656 | PDP – 8690 | BJP – 1132
5वां राउंड: NC – 5300 | PDP – 6821 | BJP – 1001
4था राउंड: NC – 4026 | PDP – 5117 | BJP – 691
3रा राउंड: NC – 3174 | PDP – 3206 | BJP – 576
2रा राउंड: NC – 2230 | PDP – 1749 | BJP – 411
1ला राउंड: NC – 1152 | PDP – 528 | BJP – 217
कुल मतदाता: 1,26,025
मतदान: 50.02%
उम्मीदवार: 17
विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए उधमपुर में विशेष बूथ
मतगणना केंद्र: ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल
उधमपुर के विशेष केंद्र पर पंजीकृत 27 में से 11 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें से कई डाक मतपत्र द्वारा पहले ही मतदान कर चुके थे.
दोनों उपचुनाव क्षेत्रों में मतगणना केंद्रों को तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है.
अर्द्धसैनिक बल
जम्मू-कश्मीर पुलिस
स्थानीय सुरक्षा टीमें मतगणना केंद्रों में रीयल-टाइम निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.